फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सिविल लाइंस में नियमों की अनदेखी पर 11 हजार से ज्यादा चालान, हादसों में 32% की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। राजधानी की सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सिविल लाइंस ट्रैफिक सर्किल ने एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है। मार्च से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ न केवल सख्ती दिखाई, बल्कि सड़क हादसों में 32 प्रतिशत की कमी लाकर एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है।
परिवहन निरीक्षक यशपाल भाटी और एसीपी अशोक मंडोला के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान की शुरुआत कमला नगर बाजार से हुई। यहां 10 दिनों में 5200 चालान काटे गए और 18 वाहन जब्त किए गए। इसके बाद राजपुर मार्ग पर भी पुलिस का डंडा चला, जहां गलत दिशा में ड्राइविंग और बिना हेलमेट जैसे उल्लंघन पर 5500 से अधिक चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने बुलेवर्ड मार्ग और गेट संख्या 3-4 के पास अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ 700 चालान कर 19 ऑटो जब्त किए। यही नहीं, सिविल लाइंस क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही 56 डग्गामार बसों को भी पिछले एक महीने में जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी (सेंट्रल रेंज) निशांत गुप्ता की निगरानी में केवल चालान ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी जोर दिया गया। पुलिस ने दो चरणों में 110 हेलमेट वितरित कर लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें