फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद के घर के बाहर चली गोली, जवान को जा लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस में बृहस्पतिवार रात उस समय सकते में आ गई जब कांग्रेसी नेता व जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के घर पांच, साउथ एवेन्यू के बाहर गोली चलने की सूचना मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों को उस समय राहत मिली जब पता लगा कि गोली आईटीबीपी के जवान से गलती से चली है।

गोली जवान पैर में लगी। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

गोली की आवाज और फिर जवान की चीख से सनसनी

उनके घर की सुरक्षा में इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान तैनात हैं। घर की सुरक्षा में तैनात जाकिर हुसैन की कारबाइन से देर रात करीब पौने बारह बजे गोली चल गई।

सन्नाटे में गोली की आवाज और फिर जवान की चीख से सनसनी फैल गई। गोली जाकिर हुसैन के पैर में लगी थी। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जवान को शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई। साउथ एवेन्यू थाना पुलिस ने लापरवाही से गोली चलने का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जवान जाकिर हुसैन से गोली कैसे चली थी। हालांकि पुलिस अधिकारी शुरुआत में इसे दुर्घटनावश गोली चलने का मामला बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें