फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के खिलाफ आक्रोश, जगह-जगह विरोध, चीनी दूतावास पर प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
चीन के खिलाफ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चीन की नापाक हरकतों के चलते बुधवार को देशवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सेना के पूर्व जवान समेत काफी लोग चीनी दूतावास पर बुधवर सुबह प्रदर्शन करने पहुंच गए। इसके बाद चीनी दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शांतिपथ को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


 नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चीनी दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक क्यूआरटी वैन चीनी दूतावास के बाहर 24 घंटे के लिए तैनात कर दी गई है। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपक यादव के अनुसार बुधवार सुबह शहीद वेलफेयर एसोसिएशन के तहत छह से सात एक्स आर्मी मैन चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए। ये लोग चीन व उसकी सेना के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 

प्रदर्शनकारी एक्स आर्मी मैन चीनी की सभी एप व चीनी सामान का बहिष्कार करने का नारा लगा रहे थे। सूचना के बाद चाणक्यपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक्स आर्मी मैन प्रर्दशनकारियों को वहां से जाने को कहा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। इसके अलावा सुबह के समय स्वदेशी जागरण मंच के तहत करीब 10-12 प्रदर्शनकारी चीनी दूतावास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे। 
विज्ञापन


इन्हें तीन मूर्ति के पास रोक लिया गया। ये लोग यही धरने पर बैठ गए और भारतीय सेना ङ्क्षजदाबाद व चीनी सेना व चीनी राष्ट्रपति मूर्दाबाद के नारे लगाने लगे। जब ये लोग मौके से नहीं गए तो चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इन सभी को हिरासत में लेकर चाणक्यपुरी थाना ले जाया गया। देर शाम इनको छोड़ दिया गया।

 नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस को इनपुट्स मिले थे कि चीनी दूतावास के पास लोग प्रदर्शन करने आ सकते है। इस कारण सुबह से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई थ। सुबह के समय  शांतिपंथ को गोलचैम्बरी तक बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें