फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जन्माष्टमी पर 30 से 40 प्रतिशत महंगी हुई पोशाक और पूजा सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-महंगाई के चलते ग्राहक कर रहे मोलभाव, बिना खरीदारी लौट रहे कई लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जन्माष्टमी के त्योहार से पहले कान्हा और राधा की पोशाक तथा पूजा सामग्री के दाम 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे श्रद्धालुओं और फुटकर दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोक बाजार में ही कीमतों में वृद्धि होने से खरीदारी महंगी हो गई है।
दुकानदारों के अनुसार, इस बार त्योहार की खरीदारी पिछले साल के मुकाबले काफी महंगी पड़ रही है। बच्चों की बांसुरी जो पहले 80 से 84 रुपये प्रति दर्जन मिलती थी, अब 120 से 150 रुपये प्रति दर्जन हो गई है। कन्हैया की पोशाक की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 70 रुपये से शुरू हो रही है। बड़े आकार की पोशाक 100 से 150 रुपये तक पहुंच गई है। माला भी 80 रुपये से बढ़कर करीब 140 रुपये प्रति दर्जन मिल रही है। लड्डू गोपाल की पोशाक भी 60-72 रुपये से बढ़कर 100 रुपये से अधिक हो गई है। शाहदरा की एक दुकानदार पुष्पा ने बताया कि थोक बाजार में ही महंगाई काफी बढ़ गई है। ग्राहक बढ़े हुए दाम देखकर मोलभाव कर रहे हैं और कई बिना खरीदारी किए लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोक बाजार में बढ़ी महंगाई, फुटकर विक्रेता चिंतित
फुटकर दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के सामान की बिक्री कुछ समय के लिए ही होती है। इस बार थोक बाजार में ही कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। इससे उनकी लागत बढ़ गई है। दाम बढ़ने के कारण ग्राहक मोलभाव कर रहे हैं, जिससे बिक्री प्रभावित हो रही है। दुकानदारों को इस बार सामान बच जाने का भी डर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें