दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया का मानना है कि सत्ता में आने के बाद से पिछले करीब साढ़े चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि आउटकम बजट को सफलतापूर्वक लागू करने की रही।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली की लीडरशिप कागजों में कैद रिपोर्ट से संतुष्ट होने वाली नहीं है। इस रिपोर्ट में सरकार की हर स्कीम और हर प्रोग्राम का जनता को कैसे और कितना लाभ हुआ, इसका सटीक आंकड़ा भी देगी।
दूसरी तरफ डीडीसी के उपाध्यक्ष जास्मिन शाह ने बताया कि 2018 में दिल्ली सरकार ने 1900 सूचकांकों पर आधारित पहली आउटकम रिपोर्ट पेश की थी। आउटकम रिपोर्ट में इसकी संख्या 3,000 हो गई है। इससे यह पता चलेगा कि अगर किसी नीति का आउटकम खराब है तो वह किन सूचकांकों पर कम प्रदर्शन कर रही है।
इसके आधार पर उसमें सुधार भी संभव होगा। दिल्ली में पारदर्शिता और जनता की तरफ जवाबदेही तय की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले दिनों में चर्चा होगी।