फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में 20 साल बाद लौटे ऊदबिलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 10 इंडियन स्टार कछुए भी मिले
विज्ञापन




नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ऊदबिलाव की वापसी हुई है। सूरत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्राणी उद्यान से एक नर-मादा ऊदबिलाव जोड़ा 1200 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचा है। इस जोड़े को पशु विनिमय कार्यक्रम के तहत लाया गया है। इसके तहत दिल्ली चिड़ियाघर को 10 इंडियन स्टार कछुए और ऊदबिलाव का जोड़ा प्राप्त हुआ है। वहीं, बदले में पांच संगाई हिरण, दो नीले-पीले मैकॉ (तोता) और चार हरे गाल वाले कान्योर (तोता) सूरत को दिए गए।
विज्ञापन

ऊदबिलाव की यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा और खानपान का विशेष ध्यान रखा गया है। उनके लिए तिलापिया, बांबे डक और एशियन सी-बास जैसी मछलियों की व्यवस्था की गई थी। दिल्ली पहुंचने पर इस जोड़े को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। चिड़ियाघर प्रबंधन ने उनके लिए एक नया पानी का पूल भी तैयार करना शुरू कर दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार ऊदबिलाव का कैद में प्रजनन एक बड़ी चुनौती है। इनके भोजन, स्वच्छता, और रहने की परिस्थितियों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इस प्रक्रिया में स्वच्छ जल और संतुलित आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि इस पशु विनिमय कार्यक्रम से न केवल दिल्लीवासियों को दुर्लभ ऊदबिलाव देखने का अवसर मिलेगा बल्कि यह कदम कैद में उनके संरक्षण और प्रजनन के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। यह पहल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है जो जैव विविधता को बढ़ावा देगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें