एनजीटी मे श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लीविंग को कल तक 4 करोड़ 75 लाख रुपए भरने का निर्देश दिया गया है। एनजीटी ने एओएल काउंसल की अपील पर कहा है कि यह रकम आरटीजीएस के जरिए डीडए के नाम से अदा की जाए।
साइट की जांच के लिए प्रधान समिति के साथ नीरी के सदस्य भी जांच करेंगे। इसके तहत 10 जून से पहले साइट की जांच के आदेश दिए गए हैं।
इतना ही नहीं यह पूरी रिपोर्ट सील कवर के साथ मांगी गई है। बेंच ने कहा कि अगर इसी बीच बारिश हो जाती है तो जांच का मकसद खत्म हो जाएगा।