फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OROP पर पूर्व सैनिकों के साथ केंद्रीय मंत्री की बेटी

Sun, 23 Aug 2015 05:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में जंतर-मंतर पर वन रैंक वन पेंशन को लेकर प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों में केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह की बेटी भी शामिल हो गई है।
विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री की बेटी मृणालिनी आज ही जंतर-मंतर पर सैनिकों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुई। मृणालिनी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वन रैंक वन पेंशन जितना जल्दी हो सके लागू होना चाहिए।

मृणालिनी के मुताबिक वे पूर्व सैनिकों का समर्थन इसलिए कर रही हैं क्योंकि वे खुद भी एक पूर्व सैनिक की बेटी हैं।
विज्ञापन

लगातार तेज हो रहा है प्रदर्शन

गौरतलब है कि वन रैंक वन पेंशन को लागू किए जाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक तकरीबन पिछले दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

पूर्व सैनिकों को पीएम मोदी से स्वतंत्रता दिवस पर खासी उम्मीदें थी कि पीएम उनके लिए घोषणा जरूर करेंगे। लेकिन पूर्व सैनिकों को पीएम से निराशा हाथ लगी थी।

जिसके बाद से प्रदर्शन में लगातार उग्रता नजर आ रही हैं। प्रदर्शनकारी इसे और भी व्यापक बनाने और भूख हड़ताल की तैयारी में है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों को लगातार आश्नवासन मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें