किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए किशोरी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। दिल्ली में एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के सीएसआर के अंतर्गत और राज कुमारी फाउंडेशन द्वारा संचालित किशोरी शक्ति परियोजना के तहत दिल्ली, झारखंड और ओडिशा में 5000 किशोरियों को जागरूक करना है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता, एनीमिया तथा इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके अलावा, सीड साइकिल के माध्यम से हार्मोनल संतुलन को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की गई है।
एएफएलआई और आरकेएफ ने दिल्ली के भाटी माइंस, संजय कॉलोनी स्थित बारात घर में किशोरी शक्ति उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर एएफएलआई के सीईओ जुड गोम्स, एएफएलआई के वाइस प्रेसिडेंट ईरम किदवई और राज कुमारी फाउंडेशन के निदेशक डॉ. नवनीत आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस आयोजन में कुल 337 किशोरियों को किट वितरण की गई। इस पहल से लगभग 62% लड़कियों को सहायता मिली। जिनके माता-पिता एमएसएमई क्षेत्र में काम कर रहे हैं या उससे जुड़े हुए हैं। साथ ही कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी के बारे में बताया गया। एएफएलआई से मनीष एवं डेनिएला, तथा आरकेएफ से साक्षी अग्रवाल, सुप्रिया, मीनू, वैशाली और अंकुर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, बीआईटी मेसरा, नोएडा कैंपस के छात्र स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया।