नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के शिक्षा संकाय ने सीआईईटी-एनसीईआरटी के सहयोग से आईसीटी और उभरती प्रौद्योगिकी विषय पर एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों और छात्र शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 115 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. कौशल किशोर ने आईसीटी की भूमिका पर जोर दिया जबकि डीन प्रो. जेसी अब्राहम ने डिजिटल युग में इसके महत्व को रेखांकित किया। प्रो. खुर्रम मुस्तफा ने मुख्य भाषण में शिक्षकों को आईसीटी अपनाने की आवश्यकता बताई। सत्रों में प्रो. शिरीष पाल सिंह, डॉ. प्रणिता गोपाल, प्रो. गौरव सिंह और प्रो. जगप्रीत कौर ने डिजिटल पहल, एआई/एआर/वीआर, निर्देशात्मक डिजाइन और मुक्त शैक्षिक संसाधनों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन प्रो. कौशल किशोर के आभार प्रदर्शन और डॉ. अली हैदर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ब्यूरो