फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में अंग प्रत्यारोपण व्यवस्था होगी मजबूत, केंद्र से समझौते के बाद बनेगा सोट्टो

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में बढ़ेंगी ट्रांसप्लांट सुविधाएं, अंगदान की व्यवस्था होगी बेहतर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में अंगदान और अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस समझौते के बाद राजधानी में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोट्टो) की स्थापना का रास्ता साफ होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में अंग प्रत्यारोपण की व्यवस्था तीन स्तरों पर काम करती है। राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (नोट्टो), क्षेत्रीय स्तर पर रीजनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांटेशन ऑर्गेनाइजेशन (रोट्टो) और राज्य स्तर पर सोट्टो काम करते हैं। अब तक दिल्ली में अंग प्रत्यारोपण से जुड़े कई समन्वय कार्य नोट्टो के माध्यम से किए जा रहे थे।
विज्ञापन


स्थापना-संचालन में मिलेगा केंद्र का सहयोग
सीएम ने कहा कि सोट्टो की स्थापना और संचालन के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी। राज्य स्तरीय व्यवस्था से अंगों के आवंटन और प्रतीक्षा सूची का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा और प्रत्यारोपण करने वाले तथा अंग प्राप्त करने वाले अस्पतालों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा। अंगों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर जैसी व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके अलावा प्रत्यारोपण से जुड़े रिकॉर्ड, रिपोर्टिंग और निगरानी का काम भी अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा। अंग प्रत्यारोपण समन्वयकों और अस्पतालों के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। कार्यालय और आईटी प्रणाली विकसित करने के लिए केंद्र से एकमुश्त अवसंरचना सहायता और मानव संसाधन व संचालन खर्च के लिए अनुदान दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें