फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शिक्षकों की मौजूदगी में बंटे मिड-डे मील'

Wed, 23 Jul 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को चार स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिड-डे मील की गुणवत्ता व वितरण पर अधिकारियों की नजर रही। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधकों को मिड-डे मील के वितरण के समय मौजूद रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी करुणा शर्मा ने बताया कि सोमवार को चार स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। इसमें प्राइमरी-जूनियर हाईस्कूल नंगला चरण दास, प्राइमरी-जूनियर हाईस्कूल भूड़ा शामिल रहे।

वहां मिड-डे मील की गुणवत्ता सही मिली। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति में मिड-डे मील बांटने के आदेश दिए। इस बारे में सलारपुर में प्रिंसिपलों की एक बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें अधिकारियों ने मिड-डे मील वितरण में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वितरण के समय स्कूल प्रबंधक का उपस्थित रहना जरूरी है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों को अलग-अलग खाद्यान्न लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एनजीओ को हिदायत दी गई है कि खाने की गुणवत्ता में चूक होने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें