बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख व सलमान खान के खिलाफ शिकायत पर दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। इन अभिनेताओं पर मंदिर में शूटिंग के दौरान जूते पहन कर जाने का आरोप है।
हालांकि पुलिस अपनी रिपोर्ट में इन्हें क्लीन चिट दे चुकी है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह अभिनेता बिग बॉस 9 के लिये एक स्टूडियो में बने मंदिर के सेट पर शूटिंग कर रहे थे।
इसके पीछे उनकी मंशा किसी धार्मिक समुदाय की भावनाओं को करना नहीं था। यह बात दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश रिपोर्ट में कही है। फिल्म अभिनेता शाहरुख व सलमान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में शिकायत दायर की गई थी।
तीसन हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी वीके गौतम ने मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता गौरव गुलाटी की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत चार जून को फैसला सुनायेगी।