फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के बिना अस्पताल का नया ब्लॉक खोलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सेज फेडरेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर सेवाएं शुरू करने पर रोक लगाने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की आठवीं और नौवीं मंजिल पर पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति के बिना मरीजों की सेवाएं शुरू करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है कि आवश्यक नर्सिंग पदों को स्वीकृति देने और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती तक नए ब्लॉक को मरीजों के लिए न खोला जाए।
फेडरेशन के अनुसार, अस्पताल प्रशासन ने 28 अक्तूबर से दोनों मंजिलों पर सेवाएं शुरू करने का आदेश दिया है। संगठन का कहना है कि पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ के बिना नई सुविधाएं शुरू करने से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ेगा और मरीजों की देखभाल व सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ने अस्पताल के ईसीएस भवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां करीब 290 बिस्तरों की सुविधा शुरू करते समय अतिरिक्त नर्सिंग पद सृजित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी जरूरत के अनुसार वरिष्ठ नर्सिंग पद स्वीकृत नहीं हुए। संगठन ने मांग की है कि नए ब्लॉक में सेवाएं शुरू करने से पहले पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ नियुक्त किया जाए। साथ ही, पुराने भवन से विभागों के स्थानांतरण के बाद खाली होने वाले कमरों में भी कर्मचारियों की व्यवस्था किए बिना नई सेवाएं शुरू न की जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें