फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएमसी में कक्षाओं में लगे सीसीटीवी का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू के शिक्षक संगठन इंटेक ने कॉलेज चेयरपर्सन और कुलपति को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज (जेएमसी) की कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर डीयू के शिक्षक संगठन इंटेक ने विरोध जताया है। इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस (इंटेक) ने शुक्रवार को इस संबंध में कॉलेज चेयरपर्सन के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कैमरे हटाने की मांग की है। पत्र में संगठन ने इसे अकादमिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया।
विज्ञापन

इंटेक का कहना है कि शिक्षकों और छात्रों की निरंतर निगरानी से कक्षा का माहौल प्रभावित होता है। कक्षाएं केवल जानकारी देने का स्थान नहीं बल्कि छात्रों में आलोचनात्मक सोच विकसित करने, सवाल पूछने और स्वतंत्र संवाद को प्रोत्साहित करने का मंच है। सीसीटीवी से निगरानी कक्षा को निगरानी वाले स्थान में बदल देती है। इंटेक के अध्यक्ष प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि इससे शिक्षकों की सर्विलांसिंग की जा रही है। वहीं छात्रों ने भी अपनी चिंताएं जताई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें