फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट का विरोध किया तो कर दी हत्या

Mon, 20 Apr 2015 11:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुरी इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग की चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उनके ऊपर चाकुओं से कई वार किए थे।
विज्ञापन


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पूरी घटना वहां एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस उसकी मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने मृतक की पहचान जनकराज मेहता के रूप में की है। जनकराज जहांगीरपुरी इलाके में परचून की दुकान चलाते है। रविवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की एक बुजुर्ग को बदमाशों ने चाकू मार दिया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पहुंची तो जनकराम को वहां पाया।

पुलिस तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने का कहना है कि पूरा मामला लूटपाट का है विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मार दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें