फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया के नौ क्लब में शामिल होने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्रों को प्रतिभा और रुचि निखारने के लिए रचनात्मक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर दे रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने बोनाफाइड छात्रों के लिए सूचना जारी की है। इच्छुक छात्र 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जामिया छात्रों को नौ क्लबों में शामिल होने का मौका दे रहा है। इनमें ड्रामा क्लब, म्यूजिक क्लब, फिल्म क्लब, लिटरेरी एंड फाइन आर्ट्स क्लब, डिबेट एंड क्विज क्लब, जेंडर चैंपियंस क्लब, साइंस क्लब-टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड एनवायरनमेंट, जामिया बैंड (एनसीसी) क्लब और साइबर क्लब शामिल हैं। इनका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के अलावा अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देना है। क्लबों के जरिए छात्र जामिया का प्रतिनिधित्व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी कर सकेंगे।
जामिया प्रशासन ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों और केंद्र निदेशकों से सूचना नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें