केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार सीबीएसई की वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका एक अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सात जुलाई को होगी। सीटेट परीक्षा का पहला पेपर सुबह साढ़े नौ से दोपहर 12 बजे तक और पेपर दो दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।
दरअसल, सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। सीटेट 2019 परीक्षा में वे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं कि जो कि प्रिंसिपल नोटिफिकेशन के जारी होने (23 अगस्त, 2010) से पहले के एनसीटीई द्वारा निर्धारित मापदंड पर खरे उतरते हों।
इसके अलावा 23 अगस्त 2010 से पहले स्नातक के साथ बीएड कर चुके उम्मीदवार जिनके पचास फीसदी से कम अंक हैं, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।