फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए 24 जुलाई तक आवेदन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तक कुल 15 हजार सीटों के लिए 17 हजार से अधिक आवेदन आए
विज्ञापन


-27 जुलाई को जारी होगी पहली कटऑफ, केवल लड़कियों के लिए ही दाखिले का अवसर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वूमेन्स एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए आवेदन की रेस अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। एनसीवेब में दिल्ली निवासी छात्राओं के पास 24 जुलाई तक आवेदन करने का मौका है। आवेदन नहीं करने पर उन्हें दाखिले का अवसर नहीं मिलेगा। वहीं यहां छात्राओं के बीच अभी ही कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। एनसीवेब को अब 15, 200 सीटों के मुकाबले में 17 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि इस वर्ष 15,200 सीटों के लिए बुधवार सुबह तक करीब 17 हजार से आवेदन आ चुके हैं। छात्राओं के पास 24 जुलाई तक आवेदन का मौका है। इस कारण आवेदन की संख्या बढ़ जाएगी। एनसीवेब में दाखिला बारहवीं के अंकों के आधार पर तय कट ऑफ के माध्यम से होता है। पहली कट ऑफ 27 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद छात्राएं 28 जुलाई सुबह दस बजे से लेकर 30 जुलाई रात 11:59 मिनट तक दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआत में तीन कटऑफ जारी की जाएंगी। इन तीन कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहने के बाद एक स्पेशल कट ऑफ जारी होंगी। उसके बाद दो कट ऑफ और अंत में एक स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। मालूम हो कि एनसीवेब के तहत 26 कॉलेज केंद्रों पर बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। यहां केवल दिल्ली की छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ जुलाई से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें