फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के सर्जरी ब्लॉक शुरू होने से पहले फिर बनेंगे ऑपरेशन थियेटर

Thu, 12 Sep 2019 07:55 AM IST
Avdhesh Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नए सर्जरी ब्लॉक के लिए अभी कुछ और वक्त का इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले कई वर्षों से एम्स परिसर में ही बन रहे इस ब्लॉक का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है कि एक बार फिर से ऑपरेशन थियेटरों को तैयार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक का निर्माण होने के बाद इसमें 12 ऑपरेशन थियेटर और करीब 200 बिस्तरों की क्षमता रखी गई है। लेकिन ऑपरेशन थियेटर के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने कई सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ब्लॉक में बनने वाले ऑपरेशन थियेटर को उच्च तकनीकी से लैस होना था। जिसमें रोबोट सर्जरी इत्यादि तक की जा सकें। इसके चलते अब इन ऑपरेशन थियेटर को दोबारा से तैयार किया जाएगा। करोड़ों की लागत से ब्लॉक बनने के बाद फिर से उसके ऑपरेशन थियेटर में सुधार को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी एम्स परिसर में चल रही हैं।

एम्स प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश भर में करीब 22 एम्स में निर्माण कार्य और उच्च तकनीकी से लैस ऑपरेशन थियेटर तैयार करने के लिए एकमात्र कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। चूंकि इसके पास काम का दबाव ज्यादा है। इसलिए ऑपरेशन थियेटर को वापस से तैयार करने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है।
विज्ञापन


उधर एम्स में सर्जरी ब्लॉक तैयार होने के बाद चर्चा थी कि अगले कुछ महीने में ये ब्लॉक शुरू होगा। एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि नया ब्लॉक शुरू होने के बाद काफी हद तक सर्जरी की वेटिंग कम हो सकती है। साथ ही सर्जरी के मरीजों को भी इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इस ब्लॉक में सर्जरी से जुड़ी तमाम सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन

ओपीडी, मातृ- शिशु ब्लॉक भी साथ में हो सकते हैं शुरू

एम्स सूत्रों का कहना है कि सर्जरी ब्लॉक में ऑपरेशन थियेटर को फिर से तैयार करने के कारण इसे शुरू करने में देरी हो सकती है। इसलिए अब उम्मीद जताई जा रही है कि एम्स के नए ओपीडी, मातृ- शिशु ब्लॉक के साथ ही सर्जरी को शुरू किया जाएगा। 

नए ओपीडी ब्लॉक में करीब 600 कमरे और रोज 10 हजार मरीजों के उपचार की क्षमता है। वहीं मातृ व शिशु ब्लॉक में 425 बिस्तरों की क्षमता है। हालांकि इन ब्लॉक की इमारतें तैयार हो चुकी हैं, लेकिन अंदर काम अभी चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें