फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच समर स्पेशल ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या-04010 दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11:05 बजे प्रस्थान करेगी और अगली रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। यह सेवा 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या-04009 सीतामढ़ी से प्रत्येक शनिवार की रात प्रस्थान करेगी। यह सेवा 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक संचालित होगी। ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा जंक्शन, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल जंक्शन और बैरगनिया स्टेशन पर होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें