नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल और लौकहा बाजार के बीच चलने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। इनका संचालन अब जुलाई तक किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक, आनंद विहार से लौकहा बाजार के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या-04014 पांच अप्रैल से 15 जुलाई तक 102 फेरे लगाएगी। इसी तरह ट्रेन संख्या-04013, जो लौकहा बाजार से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलती है छह अप्रैल से 16 जुलाई तक 102 फेरे लगाएगी। ब्यूरो