फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जीटीबी अस्पताल में आज से बदलेंगे ओपीडी पर्ची के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर अनिवार्य, चार काउंटरों पर बिना टोकन भी बनेगी पर्ची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में एक नवंबर से ओपीडी पर्ची बनवाने की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत मरीजों को काउंटर नंबर 3, 4, 6 और 7 पर टोकन के साथ-साथ बिना टोकन के भी पर्ची बनवाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, अन्य सभी काउंटरों पर ओपीडी पर्ची केवल टोकन नंबर के आधार पर ही बनाई जाएगी। ऐसे में मरीजों को परेशानी से बचने के लिए समय पर टोकन लेने की सलाह दी गई है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा और संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दावा : बदलाव से मरीजों का समय बचेगा
प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य पर्ची काउंटरों पर भीड़ कम करना, मरीजों का समय बचाना और पंजीकरण प्रक्रिया को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाना है। इससे पर्ची बनाने की प्रक्रिया में अनियमितताओं पर रोक लगाने और मरीजों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल जाने से पहले चेक कर लें...
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे एक नवंबर से अस्पताल आते समय आधार कार्ड और मोबाइल फोन साथ लाएं। नए नियमों का पालन करें, ताकि पंजीकरण के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। अस्पताल के लिए निकलने से पहले आधार कार्ड और उससे जुड़े मोबाइल फोन को लेना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें