फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते की सगाई के लिए ओपी चौटाला ने मांगी पैरोल

Sat, 13 Jul 2019 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
chautala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल कैद की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने पोते अर्जुन चौटाला की सगाई में शामिल होने के लिए 4 हफ्ते की पैरोल मांगी है। उनकी ओर से शुक्रवार को इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। 

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि अर्जुन चौटाला की 18 जुलाई को सगाई होनी है। समारोह में शामिल होने व अपने सामाजिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए चौटाला ने चार हफ्ते की पैरोल मांगी है। चौटाला ने इससे पहले मई में भी 14 दिन की पेरोल ली थी। 

इसके अलावा चौटाला की सजा पूरी होने से पूर्व जेल से रिहाई की याचिका दिल्ली सरकार के समक्ष विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया था। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें