फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 बेड का ही रहेगा बल्लभगढ़ AIIMS

Wed, 23 Jul 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एम्स की विस्तार शाखा का अब और विस्तार नहीं होगा। एम्स की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि वल्लभगढ़ अस्पताल 50 बिस्तरों के साथ ही अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन


अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने को लेकर पिछले काफी समय से प्रदेश सरकार और एम्स के बीच बातचीत चल रही थी। एम्स की ओर से स्थिति स्पष्ट होने के बाद योजना पर विराम लग गया है।

एम्स ने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया है कि संस्थान जिले में केवल एक सहायक चिकित्सा शाखा के रूप में काम कर रहा है। अगर वर्तमान बिस्तर संख्या को बढ़ाया जाता है तो अस्पताल को चालू रखने के लिए किसी भी निर्णय को लेने और उसे अमल में लाने का अधिकार एम्स का होगा। जबकि मौजूदा स्थिति में यहां एम्स और राज्य सरकार दोनों के नियम लागू होते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फैसले करने के अधिकार पर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। जिस कारण एम्स अस्पताल की इस शाखा में बिस्तरों की संख्या को नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

दरअसल, वर्ष 2012 में स्थानीय एम्स अस्पताल अधिकारियों की ओर से बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर करीब दो माह से प्रदेश सरकार और एम्स संस्थान के बीच बातचीत का दौर चल रहा था।
 
बल्लभगढ़ एम्स के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. शशि कांत ने बताया कि जो स्थिति स्पष्ट हुई है उसके बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को बता दिया गया है। इस मामले में स्थानीय स्तर पर कोई निर्णय या कार्रवाई नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें