फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लोक अदालतों में निपटे सिर्फ 4.27 फीसदी चालान, रकम आई 18.82 करोड़ रुपये; अभी 6954181 मामले पेंडिंग

Fri, 27 Dec 2024 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

मात्र 4.27 फीसदी चालानों से सरकार के खाते में 16826413 रुपये गए हैं। मौके पर होने वाले चालान व नोटिस चालान दोनों को मिलाकर देखे तो अभी 6954181 चालान पेंडिंग हैं। 14 दिसंबर को सभी जिला अदालतों में सबसे ज्यादा चालान रकम कड़कड़डूगा अदालत से मिली हैं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में विशेष तौर पर लगाई जा रही लोक अदालतों में 14 दिसंबर को सिर्फ 4.27 फीसदी वाहनाें के चालान ही जमा हुए हैं। मात्र 4.27 फीसदी चालानों से सरकार के खाते में 16826413 रुपये गए हैं। मौके पर होने वाले चालान व नोटिस चालान दोनों को मिलाकर देखे तो अभी 6954181 चालान पेंडिंग हैं। 14 दिसंबर को सभी जिला अदालतों में सबसे ज्यादा चालान रकम कड़कड़डूगा अदालत से मिली हैं। कड़कड़डूमा कोर्ट में जमा चालानों से 4120564 रुपये रकम मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि पिछले साल 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में मौके पर हुए चालान 32.01 फीसदी बढ़े हैं। वर्ष 2023 में 1726510 के मुकाबले वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक कुल 2279243 चालान हुए हैं। इस तरह नोटिस चालान कम हुए हैं। वर्ष 2023 में 5653257 चालान किए गए है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक ये संख्या 11.38 फीसदी कम होकर 5009820 रह गई।

मौके पर चालान
              वर्ष             कुल चालान            पेंडिंग चालान

  • 2022             1469986           1037665
  • 2023             1726510           1414677
  • 2024             2279243           2181727

नोटिस चालान-वर्ष             कुल चालान            पेंडिंग चालान

  • 2022                       5987727             5001813
  • 2023                       5653257             4943386
  • 2024                       5009820             4772454
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें