फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काउंसिल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 18 Feb 2014 08:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने डॉक्टरों के लिए रजिस्ट्रेशन सुविधा ऑनलाइन कर दी है। पंजीकरण शुल्क क्रेडिट व डेबिट कार्ड से दे सकते है। डॉक्टर 31 मार्च तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन रीन्यू करा सकते हैं।
विज्ञापन


इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से बाहर रहने वाले डॉक्टरों को होगा। पंजीकरण कराते समय फार्म के साथ फोटो और विशेषज्ञता के बारे में दस्तावेज स्कैन कराने होंगे।

यह भी पढ़ें:UPSEE: 25 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन!

ऐसा करने से यह पता चल सकेगा कि दिल्ली में किस विभाग के कितने चिकित्सक पंजीकृत हैं। इससे चिकित्सक के बारे में पूरी जानकारी काउंसिल की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने वाले डॉक्टर को एक बार दस्तावेजों की जांच कराने के लिए कार्यालय आना होगा। डीएमसी सदस्य डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि काउंसिल में करीब 60 हजार चिकित्सक पंजीकृत हैं।

इस सुविधा से चिकित्सकों की परेशानी कम हो गई है। डीएमसी में यूं तो देश के सभी राज्यों से चिकित्सक पंजीकरण कराते हैं, लेकिन दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें