दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की पिछले पांच हाउसिंग स्कीम विफल होने के बाद इस बार उसने ऑनलाइन आवास स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत ड्रॉ नहीं निकाला जाएगा जबकि पहले ड्रा निकालकर फ्लैट दिए जाते थे। अब पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर फ्लैट दिए जाएंगे और अब वह व्यक्ति भी फ्लैट के लिए आवेदन कर सकता जिसका दिल्ली में पहले से ही मकान है जबकि पहले यह प्रावधान नहीं था। फ्लैट के लिए वही व्यक्ति आवेदन कर सकता था इसका दिल्ली में मकान नहीं है।