तिमारपुर इलाके में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने उसके अकाउंट से करीब तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर तिमारपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने कार्ड का क्लोन किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, मदन सपरिवार तीसरा पुश्ता सोनिया विहार में रहते हैं। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में तैनात हैं। उनका पंजाब नेशनल बैंक में पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट है। मदन को बेटे की शादी और घर की मरम्मत करानी थी। उनके बेटे ने खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। शनिवार को वह रुपये निकालने गए, तो पता चला कि किसी ने उनके अकाउंट से तीन लाख रुपये निकाल लिए हैं।
जांच में पता चला कि ठगों ने एटीएम कार्ड के जरिये उसके अकाउंट से रुपये निकाले हैं, जबकि एटीएम कार्ड पीड़ित के पास ही मौजूद था। पुलिस ने कार्ड का क्लोन किए जाने की आशंका जताई है।