दिल्ली सरकार कंप्यूटर लैब से लैस शिक्षण संस्थानो में ऑनलाइन टेस्ट लेकर ड्राइविंग का लर्निंग लाइसेंस देने की तैयारी में है। योजना पर काम करने की जानकारी खुद परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके दी है।
जैन ने योजना को फुलप्रूफ बनाने केलिए सुझाव भी मांगे हैं। राजधानी में रोजाना एक हजार से अधिक लर्निंग लाइसेंस परिवहन कार्यालयों से बनाए जाते हैं।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया कि देश-विदेश की नामी शिक्षक संस्थान जो सूचना प्रोद्योगिकी को आधार बनाकर प्रवेश परीक्षा लेते हैं, उसमें ऑनलाइन टेस्ट की व्यवस्था होती है।