मुखबिर ने यह भी बताया कि उन्हें शक है कि ये लोग कुछ काले धंधे कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीत थापर नामक शख्स के जितार नगर स्थित मकान पर छापा मारा।
अवनीत के एक कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। कमरे में चार ब्रीफकेस में 167 फोन को जुगाड़ कर बांधा हुआ था। सभी फोन अलग-अलग तार से एक फोन से कनेक्ट थे। फोन को चार्ज करने का सिस्टम भी वहां लगा हुआ था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन 166 फोन पर सट्टा बुक करवाता है। एक मेन फोन की लाइन मेन बुकी से कनेक्ट हैं, सट्टा बुक करने वालों की कॉल सीधे मेन बुकी के पास चली जाती है।
अवनीत ने बताया कि वह यह गोरखधंधा राम नगर निवासी मनोज कुमार के साथ मिलकर कर रहा है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोग इन नंबरों पर कॉल करते हैं।
सट्टा बुक करने के बाद वह रकम की लेन-देन मोबाइल एप के अलावा ऑनलाइन करते हैं। उनका काम सिर्फ फोन का रखरखाव करना है। इसके बदले उन्हें हर फोन के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं।