फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सट्टेबाजों ने अपने घर में ही बना रखा था टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे होती थी बुकिंग

Thu, 03 Oct 2019 09:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
online bookies - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के जगतपुरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा बुक करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अवनीत थापर और मनोज कुमार बजाज के रूप में हुई है। आरोपियों ने सट्टा बुक करने के लिए अपने धर में बाकायदा टेलीफोन एक्सचेंज बना रखा था।

विज्ञापन


चार ब्रीफकेस में 167 मोबाइल फोन (सभी नॉन स्मार्ट) को सिरीज में लगाया हुआ था। सट्टा बुक करने वाला यदि यहां कॉल करता था तो उसकी कॉल सीधे मुख्य बुकी के पास ट्रांसफर हो जाती थी।

हर एक फोन के रखरखाव के लिए आरोपियों को 3000 रुपये प्रति फोन के हिसाब से हर माह 4.98 लाख रुपये मिलते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य बुकी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि जगतपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जितार नगर इलाके में कुछ लोग बिना किसी इनकम के ठाठ की जिंदगी गुजार रहे हैं।

मुखबिर ने यह भी बताया कि उन्हें शक है कि ये लोग कुछ काले धंधे कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीत थापर नामक शख्स के जितार नगर स्थित मकान पर छापा मारा।

अवनीत के एक कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए। कमरे में चार ब्रीफकेस में 167 फोन को जुगाड़ कर बांधा हुआ था। सभी फोन अलग-अलग तार से एक फोन से कनेक्ट थे। फोन को चार्ज करने का सिस्टम भी वहां लगा हुआ था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन 166 फोन पर सट्टा बुक करवाता है। एक मेन फोन की लाइन मेन बुकी से कनेक्ट हैं, सट्टा बुक करने वालों की कॉल सीधे मेन बुकी के पास चली जाती है।
विज्ञापन

अवनीत ने बताया कि वह यह गोरखधंधा राम नगर निवासी मनोज कुमार के साथ मिलकर कर रहा है। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के लोग इन नंबरों पर कॉल करते हैं।

सट्टा बुक करने के बाद वह रकम की लेन-देन मोबाइल एप के अलावा ऑनलाइन करते हैं। उनका काम सिर्फ फोन का रखरखाव करना है। इसके बदले उन्हें हर फोन के लिए तीन हजार रुपये मिलते थे। आरोपियों ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इस धंधे में लिप्त हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें