फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई में राहत की बात: दिल्ली-एनसीआर में 19 रुपये किलो मिलेगी प्याज, 16 प्रमुख स्थानों पर मोबाइल वैन तैनात

Sat, 27 Dec 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सिर्फ 19 रुपये प्रति किलो प्याज की बिक्री शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सिर्फ 19 रुपये प्रति किलो प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। बाजार में प्याज की कीमत 25 से 35 रुपये प्रति किलो है। इससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा था। 
विज्ञापन


एनसीसीएफ ने प्याज की पहुंच आसान बनाने के लिए 16 प्रमुख स्थानों पर मोबाइल वैन तैनात की हैं। इनमें मॉडल टाउन, शालीमार बाग, आईएनए मार्केट, आरके पुरम, करोल बाग और पंजाबी बाग जैसे इलाके शामिल हैं। राजीव चौक, उद्योग भवन और पटेल चौक जैसे व्यस्त मेट्रो स्टेशनों पर भी प्याज बिकेगा। 

एनसीसीएफ के चेयरमैन विशाल सिंह ने बताया कि यह प्याज नासिक (महाराष्ट्र) से मंगवाया गया है। खास बात है कि इसे भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) की ओर से विकसित इर्रैडिएशन तकनीक और कोल्ड स्टोरेज में संरक्षित किया गया है, जिससे 4 महीने बाद भी प्याज की गुणवत्ता और स्वाद बरकरार है। 
विज्ञापन


उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य जनता को बढ़ती कीमतों से बचाना और किसानों को उचित दाम दिलाना है। इससे पहले एनसीसीएफ ने 40 रुपये किलो टमाटर बेचकर भी जनता को बड़ी राहत दी थी। आने वाले समय में सहकारी संस्था जनह ब्रांड के तहत अन्य खाद्य उत्पाद भी किफायती दरों पर बाजार में उतारेगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें