वह बच्ची को गोद में लेकर खिलाने लगा फिर परिजनों से बच्ची को चॉकलेट दिलाने की बात कहकर घर से बाहर ले गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई।
परिजन धर्मेंद्र के घर पहुंचे तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। इधर-उधर ढूंढने के बाद बच्ची रसाई में हाथ-पैर व मुंह बंधी मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और बेहोशी की हालत में थी।
उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को जमकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया।