फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल की मासूम के हाथ-पैर व मुंह बांधकर दुष्कर्म

Wed, 06 Feb 2019 03:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

देश की राजधानी को एक बार फिर मासूम से दरिंदगी की घटना ने शर्मसार कर दिया है। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में शराब के नशे में धुत युवक ने एक साल की मासूम के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उससे हैवानियत की।

विज्ञापन


आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने मासूम को अपने घर ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। मासूम को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची के परिजनों और भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर जमकर पीटा। पुलिस ने उसे घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मासूम परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। आरोपी धर्मेद्र (20) बच्ची के पिता के बड़े भाई का दोस्त है। वह साप्ताहिक बाजारों में छोले-भठूरे बेचता है। सोमवार रात धर्मेंद्र नशे की हालत में मासूम के घर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बच्ची को गोद में लेकर खिलाने लगा फिर परिजनों से बच्ची को चॉकलेट दिलाने की बात कहकर घर से बाहर ले गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई।

परिजन धर्मेंद्र के घर पहुंचे तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। इधर-उधर ढूंढने के बाद बच्ची रसाई में हाथ-पैर व मुंह बंधी मिली। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था और बेहोशी की हालत में थी।

उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।  शोर-शराबा होने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को जमकर पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें