मयूर विहार इलाके में अलमारी पर रखा हुआ टीवी एक साल के मासूम पर गिर गया। हादसे में आदित्य बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। गाजीपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, आदित्य परिवार के साथ घड़ौली गांव में किराये के मकान में रहता था।
परिवार में पिता धर्मेंद्र व मां लक्ष्मी हैं। धर्मेंद्र एक फैक्ट्री में काम करता है। लक्ष्मी ने अपने घर का टीवी अल्मारी पर रखा हुआ था। बुधवार दिन में आदित्य अपनी मां के साथ फर्श पर सो रहा था। इस बीच अचानक अल्मारी पर रखा टीवी आदित्य के ऊपर गिर गया। ब्यूरो