फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू बवाल को आज एक वर्ष पूरा, किसी की गिरफ्तारी और न ही हुई चार्जशीट

Tue, 05 Jan 2021 06:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू कैंपस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में हुए बवाल को मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने न तो अभी तक किसी की गिरफ्तारी की है और न ही चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने जांच पूरी तरह बंद कर दी। वहीं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि कोविड के चलते जेएनयू बंद हो गया था। इस कारण जांच बिल्कुल ठप हो गई थी। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जेएनयू बवाल मामले में बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल करेगी। 

विज्ञापन


जेएनयू में पांच जनवरी को हिंसक घटनाएं हुई थी और काफी छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। कई दर्जन नकाबपॉश हमलावरों ने जेएनूय में हॉस्टल में घुसकर छात्र व छात्रओं पर हमला कर दिया था। हिंसक घटनाओं को लेकर वसंतकुंज(नार्थ) थाने में एफआईआर दर्ज की गर्ई थी। जेएनयू में पहली बार तीन जनवरी को सर्वर रूम को तोडने को लेकर हुई थी। कुल तीन एफआईआर दर्ज हुई थीं। बवाल के कुछ दिन बाद ही मामले की जांच स्थानीय थाना पुलिस से लेकर अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। अपराध शाखा की भारी भरकम टीम ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा छात्र, सिक्यूरिटी गार्ड व शिक्षकों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे। शुरूआत में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं मिली थी। 

जेएनयू में बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली थी। इससे कुछ नकाबपॉश की पहचान हुई थी। बवाल से पहले कुछ व्हाट्सएप ग्रुप बने थे। इन व्हाट्सएप ग्रुप कुछ गवाह आरोपियों को पहचान हुई थी। अपराध शाखा ने जेएनयू में अपना कार्यालय बना लिया था। 
विज्ञापन


अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है
पुलिस ने शुरू में जेएनयू की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष नौ छात्रों की पहचान कर ली थी। इनसे नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली पुलिस
जेएनयू बवाल मामले में एक वर्ष बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। न ही अभी तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि कोविड के बाद जांच थम गई थी। जेएनूय कैंपस बंद हो गया था और छात्र अपने घर चले गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार्जशीट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में बिना किसी की गिरफ्तारी के ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

वीडियो वायरल वाली युवती से अभी तक पूछताछ नहीं 
जेएनूय हिंसा के बाद हमला करने वाले एक युवती की वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में युवती ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है और हाथ में डंडा है। पुलिस ने अभी तक इस युवती से पूछताछ नहीं की है। पुलिस ने युवती को उसके वाट्सएप पर पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें