फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे एक हजार सुरक्षाकर्मी

Sat, 16 Apr 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में 20 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की सुरक्षा को लेकर एसएसपी किरण एस ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक, एलआईयू और एक्सपो मार्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर करीब एक हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन


एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि राष्ट्रपति का हेलीकाप्टर एक्सपो मार्ट परिसर में लैंड होगा। कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

एक्सपो मार्ट की छत पर कमांडो नजर रखेंगेे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की एंट्री के लिए अलग-अलग पास बनाए गए हैं। कई स्तर की सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सभी गेट पर जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही, डॉग स्क्वॉयड की टीम एक दिन पहले और कार्यक्रम के दिन मौजूद रहेगी। शहर के सभी सड़क मार्गों की सुरक्षा भी पुख्ता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें