फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप सहित महिला उत्पीड़न के लिए 11 जिलों में चलेंगे वन स्टॉप सेंटर, मेनका गांधी ने दी मंजूरी

Mon, 10 Oct 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सभी 11 जिलों में अब रेप, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न संबंधी मामलों की पीड़िताओं को एक छत्त के नीचे कानूनी, मेडिकल और काउंसलर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिल्ली महिला आयोग को वन स्टॉप सेंटर चलाने की मंजूरी दे दी है। आयोग को यह सुविधा चलाने के लिए मंत्रालय आर्थिक सहायता भी देगा।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के बीच वन स्टॉप सेंटर चलाने के लिए बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न सहित सभी मामलों में मिलेगी मदद

स्वाति मालीवाल
दिल्ली के सभी 11 जिलों  में यह वन स्टॉप सेंटर खुलेंगे, जिसकी फंडिंग  मंत्रालय द्वारा की जाएगी। इसके लिए आयोग ने मंत्रालय को अपना प्रस्ताव भी भेज दिया है।

इन वन स्टॉप सेंटर में  बलात्कार, छेड़छाड़, दहेज उत्पीडन आदि पीड़ित महिलाओं को  मेडिकल, लीगल,साइकोलोजिकल आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

इन  सेंटर दिल्ली महिला आयोग का क्राइसिस  इंटरवेंशन सेल(सीआईसी), रेप क्राइसिस  सेल(आरसीसी) का विस्तार(एक्शटेंशन)  का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें