फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा का पैसा नहीं मिला तो मार दी गोली

Mon, 13 Jan 2014 01:46 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के पटौदी चौक में रविवार देर रात एक शख्स को गोली मार दी गई। अन्नू नाम के इस घायल शख्स को मेदांता मेडसिटी में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


इस गोलीबारी की घटना के पीछे गोलू नाम के आरोपी का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि गोलू भी घायल है और उसका कहना है कि उसे गैंगस्टर संदीप के गुर्गों ने मारा है औँर पैर में गोली मार दी है।

पुलिस ने गैंगस्टर संदीप के आधा दर्जन गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सट्टेबाजी में फंसे पैसे को लेकर इस घटना का अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि गोलू ने अन्नू से सट्टेबाजी में हारे बकाये पैसे की मांग की। लेकिन जब अन्नू ने पैसे देने में आनाकानी की तो उसे गोली मार दिया।

हालांकि बाद में पुलिस ने गोलू को भी घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। गोलू ने बताया कि उसे संदीप के गुर्गों ने मारा पीटा और पैर में गोली मार दी। गोलू के खिलाफ गुड़गांव के कुछ थानों में छोटे बड़े मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


संदीप के गुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्दी ही वह अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

गुड़गांव में आए दिन अपराध की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी जा रही है। काफी छोटी छोटी बातों पर लोग अपना आपा खोने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें