फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक रुपये की सगाई बनी मेवात में मिसाल, दहेज मुक्त समाज का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना/पिनगवां। मेवात में सादगी, सामाजिक एकता और दहेज मुक्त सोच का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब मांडीखेड़ा स्थित उमराव फार्म हाउस में पूर्व इनेलो प्रत्याशी हबीब हवनगर के भाई मोहम्मद शाहिद की सगाई महज एक रुपये और एक अंगूठी के प्रतीकात्मक शगुन के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने न केवल दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश दिया, बल्कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सामाजिक भाईचारे की मिसाल भी पेश की। मोहम्मद शाहिद का रिश्ता खानपुर घाटी निवासी मरहूम मास्टर रहमत खान के पोते जफर खान की स्नातक पुत्री के साथ तय हुआ। सभी पारंपरिक रस्में पूरी गरिमा के साथ निभाई गईं, लेकिन दहेज और दिखावे से पूरी तरह दूरी बनाए रखी गई। इस पहल की पूरे मेवात में सराहना हो रही है।
विज्ञापन


समारोह में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह, हथीन विधायक चौधरी इसराइल खान, इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल, पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह उजीना, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व प्रत्याशी ताहिर हुसैन, इमरान खान, जिला पार्षद उमर मोहम्मद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सभी धर्मों के हजारों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें