फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कार हटाने को बोला तो मार दी गोली, पीड़ित एम्स में भर्ती

Tue, 01 Sep 2020 02:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोली चलाने वाले शख्स का साथी चेतन पुलिस हिरासत में - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महरौली के छत्तरपुर में कार को हटाने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। पीड़ित युवक ने कार हटाने को कहा तो चालक ने युवक को दो गोली मार दीं। दोनों गोली युवक के सीधे पैर में लगीं। पीड़ित युवक को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। महरौली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व आम्स एक्ट का मामला दर्जकर मुख्य आरोपी के साथी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार छत्तरपुर निवासी प्रभप्रीत सिंह (18) अपने दोस्तों रमन व सुजल के साथ रविवार रात को चुनाव कार्यालय के पास गोलगप्पे खा रहा था। तभी वहां खड़े बलेनो कार वाले ने प्रभप्रीत सिंह को कहा कि वह दूसरे कार चालक को बोले की वह अपनी कार बीच में से हटा ले। मनोज नाम के व्यक्ति ने अपनी कार बीच में खड़ी की हुई थी। बलेनो कार चालक के कहने पर प्रभप्रीत सिंह ने मनोज को कार हटाने का कह दिया। इस छोटी से बात पर मनोज ने आपा खो दिया। उसने पिस्टल निकाली और प्रभप्रीत के पैर में दो गोली मार दीं। रविवार रात करीब 10.07 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रभप्रीत को एम्स में भर्ती कराया। प्रभप्रीत मनोज के साथी व मनोज की कार में बैठे युवक चेतन को जानता था।

महरौली थानाध्यक्ष हरिन्द्र सिंह व एसआई हूकम की टीम ने चेतन को छत्तरपुर इलाके से एक पार्क सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मनोज की कार को बरामद कर लिया गया है। चेतन (22) आर्दश यूनिवर्सिटी से पत्राचार से डी फार्मा का डिप्लोमा कर रहा है। मनोज (40) अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। वर्ष 2014 में उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वर्ष 2002 में आम्स एक्ट का पर्चा दर्ज हुआ था और 2000 में इसने लूटपाट की थी। एसीपी रणवीर सिंह की देखरेख में मनोज को पकडने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें