गुड़गांव के शंकर चौक के पास तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद घायल बुजुर्ग को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बिहार निवासी लाल बाबू (55) उद्योग विहार स्थित एक गारमेंट कंपनी में टेलरिंग का काम करते थे। रविवार को वह किसी काम से साइकिल से शंकर चौक से गुजर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गये। शाम को सफदरजंग अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार शाम को बुजुर्ग की मौत हो गई।
डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। थे। रविवार को वह किसी काम से साइकिल से शंकर चौक से गुजर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वह बुरी तरह जख्मी हो गये।
शाम को सफदरजंग अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार शाम को बुजुर्ग की मौत हो गई। डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।