फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे शख्स को रौंदा, फिर बाइक सवारों को मारी टक्कर; एक की मौत और दो घायल

Sat, 22 Mar 2025 05:06 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर)

सार

बुलंदशहर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे एक शख्स को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार दो लोगों की टक्कर मारी। हादसे में पैदल जा रहे शख्स की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में रानीवाला चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे चंद्रप्रकाश सिंह (34) निवासी रानऊ रहमअलीपुर को टक्कर मारी। इसके बाद बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल दोनों बाइक सवारों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव रानऊ रहमअलीपुर निवासी कुलदीप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके भाई चंद्रप्रकाश सिंह रानी वाला चौराहे से पैदल घर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान साइड में कच्ची पटरी पर सड़क के किनारे डिबाई की तरफ से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कच्ची पटरी पर जा रहे चंद्रप्रकाश को टक्कर मार दी और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उसी समय शिकारपुर की तरफ से आ रही एक अन्य बाइक में भी आरोपी स्कॉर्पियो चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दीपक कुमार शर्मा (32) और रविकरन (34) निवासी भीकमपुर थाना छतारी गंभीर रुप से घायल हो गए। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रप्रकाश सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दीपक कुमार शर्मा व रविकरन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। उनका नोएडा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें