रेलवे के मिशन रफ़्तार को एक और कामयाबी मिली। नया कीर्तिमान बनाते हुए पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
यह ट्रेन पटना से नई दिल्ली तक 110 की जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के हिसाब से चलाई गई। नई समय सारणी में इस रूट पर चलने वाली सभी राजधानी ट्रेन को इसी रफ्तार से चलाने की हरी झंडी दी जाएगी।
मंगलवार को ट्रेन संख्या 02309 पटना राजधानी ऐसी स्पेशल ट्रेन का ट्रायल 130 किलोमीटर प्रतिघंटा चला कर किया गया। रेलवे ट्रैक खाली होने का लाभ उठाकर मिशन रफ्तार को सफलता भी मिली।
हावड़ा- नई दिल्ली मेन लाइन पर पहली बार इतनी तेज गति से ट्रेन चलाई गई। पटना जंक्शन- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन इसी मेन लाइन रुट पर है।
यह ट्रेन झाझा से पंडित दीनदयाल स्टेशन तक 110 कि जगह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा से दौड़ी। दीनदयाल से नई दिल्ली के बीच यह ट्रेन पहले से ही 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चला कर ट्रायल लिया गया है।