फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के एक और कर्मचारी की कोरोना से मौत, लेडी हार्डिंग में तीन और डॉक्टर संक्रमित 

Mon, 01 Jun 2020 09:30 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स - फोटो : file photo
विज्ञापन

दिल्ली एम्स के एक और कर्मचारी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित कर्मचारी ने 27 मई को एम्स के आपातकालीन वार्ड में कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने के बाद उसे उपचार दिया जाने लगा, लेकिन रविवार रात उसकी हालत काफी खराब हो गई, जिससे मौत हो गई। इससे पहले एम्स के मेस कर्मचारी के अलावा सफाई निरीक्षक की भी कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


एम्स में अब तक 200 से ज्यादा कर्मचारी और उनके परिजन कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। एम्स प्रबंधन के अनुसार, इनमें से चार से पांच कर्मचारी ही ऐसे थे, जिन्हें कोविड वार्ड में ड्यूटी के दौरान संक्रमण हुआ था, जबकि बाकी कर्मचारी बाहर से संक्रमित होकर आए हैं।

लेडी हार्डिंग में तीन और डॉक्टर संक्रमित
केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में तीन और डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। सर्जरी विभाग के यह तीनों डॉक्टर हल्का संक्रमण होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं। अभी तक इस विभाग से 12 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ये सभी नॉन कोविड वार्ड और इमरजेंसी में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


अब तक अस्पताल में 35 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस विभाग के जिस डॉक्टर को सबसे पहले संक्रमण हुआ था, वह इंटर्न था, जिसकी ड्यूटी राम मनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण ने विभाग के अन्य डॉक्टरों को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें