फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत कर युवक से वसूले एक लाख रुपये

Sun, 04 Dec 2022 03:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युवक के पास लड़की का वीडियो कॉल आ गया और अश्लील हरकतें करने लगीं। पीड़ित ने डर कर फोन काट दिया, लेकिन तब तक युवक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद पीड़ित से वसूली चालू हुई। यहां तक दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर भी उसे डराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप भी फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान लोगों से दोस्ती करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि कोई शातिर आपको निशाना बनाकर वसूली कर ले।  भजनपुरा निवासी 25 वर्षीय एक युवक के साथ ऐसा ही हुआ। पीड़ित को बार-बार एक लड़की के नाम से फेसबुक पर फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी गई। बार-बार रिजेक्ट करने के बाद आखिर युवक ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट को कबूल कर लिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद युवक के पास लड़की का वीडियो कॉल आ गया और अश्लील हरकतें करने लगीं। पीड़ित ने डर कर फोन काट दिया, लेकिन तब तक युवक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली थी। इसके बाद पीड़ित से वसूली चालू हुई। यहां तक दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर भी उसे डराया गया। पीड़ित ने पहले तो एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन बाद में उसने शिकायत करना ही ठीक समझा। स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

युवक एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 15 अक्तूबर को उसके पास किसी पूजा शर्मा ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। कई बार इनकार करने के बाद उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कुछ ही देर बाद दूसरी ओर से वीडियो कॉल आ गई। जैसे ही युवक ने वीडियो कॉल उठाई तो लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए। डर की वजह से युवक ने कॉल काट दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आरोपियों ने इसी दौरान कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। बाद में कुछ ही देर बाद उस कॉल की रिकॉर्डिंग पीड़ित को भेज दी गई। इसके बाद उससे रुपये मांगे जाने लगे। इस पर युवक ने लड़की को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन


खुद को इंस्पेक्टर बताकर दी धमकी
एक शख्स ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर पीडि़त को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित से एक लाख रुपये की डिमांड की गई। पीड़ित ने बताए गए खाते में रुपये भेज दिए, लेकिन पचास हजार रुपये और मांगे जाने लगे। युवक ने सारी बात परिजनों को बताई। परिजनों के कहने पर बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। अब स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने इस    संबंध में मामला दर्ज कर    छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें