फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तीनों लॉकडाउन में एक लाख चालान, अधिकतर ओवरस्पीडिंग के

Wed, 20 May 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली पुलिस ने इस दौरान 1,00,436 चालान काटे
  • इसमें कैमरों की मदद ली गई
  • भी चालान एसएमएस व नोटिस के जरिए भेजे गए हैं
विज्ञापन
चालान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले तीनों लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन लोग नियमों का उल्लंघन करते रहे। दिल्ली पुलिस ने इस दौरान 1,00,436 चालान काटे। इनमें से अधिकतर ओवरस्पीडिंग के हैं। इसमें कैमरों की मदद ली गई। सभी चालान एसएमएस व नोटिस के जरिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार, 25 मार्च से 17 मई के दौरान चले तीन लॉकडाउन के दौरान 80 नोटिस भी भेजे गए। अवैध पार्किग के भी 7998 चालान किए गए। इनमें भी कैमरा ऐप की मदद ली गई। पुलिस ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए संपर्क रहित अभियान पर जोर दे रही है। 

इसमें कैमरा ऐप, ट्रैफिक सेनिटेल, ओएसवीडी, आरएलवीडी और लेजर स्पीड गन कैमरे का इस्तेमाल हो रहा है। चालानों के निपटारे के लिए वर्चुअल कोर्ट भी लगाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित ड्राइविंग के लिए अगले सप्ताह अवैध पार्किंग व लेन वायलेशन को रोकने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें