पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के निकट सोमवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी चौकी के एएसआई सूरजपाल ने बताया कि गांव यादुपर निवासी 45 वर्षीय अशोक सोमवार को पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर बने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पैदल रेलवे लाइन को क्रास कर रहा था।
इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।