खराब मौसम की वजह से विमान संख्या यूके 952 मुंबई-दिल्ली को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। दिल्ली पहुंचने पर इस विमान को दोपहर बाद 2:50 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। इसके साथ ही कई विमान देरी से संचालित हुए।
खराब मौसम की वजह से विमान यात्रियों को परेशान होना पड़ा। दिल्ली से उड़ाने भरने वाले 25 अधिक विमान 10 मिनट से आधे घंटे की देरी से संचालित हुए। दिल्ली पहुंचने वाले कई विमानों को तेज हवा के दौरान हवा में ही चक्कर लगाना पड़ा। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, गो फर्स्ट विमानों के रद्द होने से भी यात्री परेशान हुए। दिल्ली एयरपोर्ट में कई यात्री पहुंचकर अपना-अपना टिकट रिफंड कराते दिखे। हालांकि ज्यादातर लोगों को इसकी सूचना मिल गई थी कि उनका विमान निरस्त रहने वाला है और पूरा रिफंड उन्हें दे दिया जाएगा।